फिरोजाबाद, जुलाई 29 -- Firozabad News: विकास कार्यों के शिलान्यास के क्रम में बुधवार को महापौर कामिनी राठौर ने करोड़ों की लागत से होने वाले निर्माण कार्यों का भूमि पूजन के साथ विधिवत शुभारंभ किया। वार्ड संख्या 12 एवं वार्ड संख्या 20 में करीब एक करोड़ से अधिक धनराशि से क्षेत्र में आरसीसी नालियां तथा सीसी सड़कों का निर्माण होगा। वार्ड संख्या 12 में शनि देव मंदिर से अमरदीप डिग्री कॉलेज तक आरसीसी नाली एवं सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इस पर 7425006 रुपये खर्च होंगे। वहीं वार्ड संख्या 20 में आने वोल बच्चू बाबा सरस्वती विद्या मंदिर के आगे के क्षेत्र में 5604524 रुपये की धनराशि से आरसीसी नाली के अलावा सीसी सड़क का निर्माण होगा। महापौर ने भव्य कार्यक्रम के दौरान भूमि पूजन करते हुए कार्यों का शुभारंभ किया। दोनों के निर्माण कार्यों से आसपास के ...