Firozabad News: सर्पदंश से दुकानदार हुआ बेहोश
फिरोजाबाद, जुलाई 8 -- Firozabad News: झमाझम बारिश के बाद जलभराव के चलते सर्प दंश के मामले में बढ़ते जा रहे हैं। बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह अलमारी में रखे कपड़े उठाने के दौरान जहरीले सर्प के काटने से दुकानदार बेहोश होकर गिर पड़ा। जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। गांव शंकरपुर घाट निवासी 35 वर्षीय पुत्र विजेंद्र सिंह की मढुआ चौराहा पर किराने की दुकान हैं। वह प्रत्येक दिन की तरह मंगलवार रात अलमारी में कपड़े रखकर सो गया। बुधवार सुबह सात बजे वह जागा और अलमारी में रखे कपड़े उठाने लगा। उसी दौरान कपड़ों में छुपकर बैठे जहरीले सर्प ने उसके हाथ में काट लिया।छोटा भाई उसे ट्रामा सेंटर लेकर आया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.