Firozabad News: सर्पदंश की शिकार महिला की तबीयत बिगड़ी, ट्रॉमा सेंटर में हंगामा
फिरोजाबाद, जुलाई 29 -- Firozabad News: मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में बुधवार को भर्ती सर्प दंश महिला की दोपहर में तबीयत बिगड़ गई। चिकित्सकों ने महिला को आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया तो परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामे से मरीजों, तीमारदारों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। लाइनपार थाना क्षेत्र के नगला गिरधारी निवासी 40 वर्षीय मालती देवी पत्नी विमलेश बुधवार सुबह टिनशेड में रखे उपले निकाल रही थी। उसी दौरान जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। कुछ समय बाद वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। यह देखकर परिजनों में हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में उसे ट्रॉमा सेंटर लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती करते हुउ उपचार शुरू कर दिया। दोपहर तीन बजे अचानक महिला की त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.