फिरोजाबाद, नवम्बर 5 -- Firozabad News: इलाज को लेकर एक महिला ने सरकारी ट्रामा सेंटर में हंगामा कर दिया। मामला बुधवार को देर शाम का है। महिला ने आरोप लगाया कि काफी देर बाद भी डॉक्टर एवं स्टाफ द्वारा उसका इलाज नहीं किया जा रहा। महिला का कहना था कि उसे सर्प ने डंसा है। महिला के साथी ने सूचना मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को दे दी। सीएमएस ने पहुंचकर मामले की जानकारी ली। दोनों पक्षों की जानकारी लेने के बाद मामला शांत हुआ। इसी दौरान महिला अस्पताल से चली गई। थाना एका क्षेत्र के अंतर्गत गांव धारू निवासी 32 वर्षीय सरिता पत्नी शैलेंद्र को परिवार के लोग ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। परिवार के लोगों ने बताया कि उसे किसी सर्प ने डंसा है। मौके पर मौजूद फार्मासिस्ट ने बताया कि महिला रात लगभग आठ बजकर 40 मिनट पर पहुंची। अचानक महिला का शोर सुनकर ट्रामा सेंटर में हड़क...