फिरोजाबाद, अगस्त 20 -- Firozabad News: वार्ड संख्या नौ सूर्यनगर में निगम के अधिकारियों को सरकारी जमीन पर कब्जे की सूचना मिली। इसके बाद निगम से टीम भेजी गई और मौके पर कार्य को रुकवा दिया। दबंगों द्वारा नगर निगम की जमीन पर अवैध तरीके से बाउंड्री का निर्माण करने की सूचना क्षेत्रीय पार्षद ने दी थी। शुक्रवार को दोबारा से निगम की टीम मौके पर पहुंचेगी। मोहल्ला सूर्यनगर स्थित ट्यूबवेल वाली जगह जिसके खाली होने के कारण वहां गंदगी का साम्राज्य है तथा पानी भरा रहने से आसपास के लोगों को काफी दिक्कत होती है। क्षेत्रीय पार्षद प्रीती गुप्ता द्वारा इस मामले को बोर्ड बैठक में उठाया गया तथा उन्होंने मांग की कि उस स्थान पर नगर निगम पार्क का निर्माण करें। पार्षद प्रतिनिधि पवन गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को कई बार पत्र लिखे। अधिकारियों को बताया कि कुछ दबंग लो...