Firozabad News: सफाई कर्मी की मौत के बाद मुआवजे की मांग को हंगामा, नारेबाजी
फिरोजाबाद, जुलाई 25 -- Firozabad News: शिकोहाबाद। मैनपुरी रोड पर ट्रक की चपेट में आने से नगर पालिका में तैनात महिला ठेका सफाई कर्मी की शुक्रवार को मौत हो गई थी। शनिवार को सफाई कर्मी के परिजनों ने अन्य सफाई कर्मियों के साथ पालिका में हंगामा किया। परिजनों ने पालिका प्रशासन से सरकारी नौकरी, आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। इस पर एक लाख की आर्थिक मदद तत्काल और अन्य मदद बाद में देने का आश्वासन दिया। सरोज देवी पत्नी रणवीर निवासी बोझिया को मैनपुरी रोड पर पानी की टंकी के पास सफाई के दौरान एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में सफाईकर्मी की मौत हो गई थी। उसी को लेकर शनिवार को मृतका के परिजनों के साथ सैकड़ों सफाईकर्मियों ने नगर पालिका का घेराव कर हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि सफाई की ड्यूटी लगाने वाले की लापरवाही के कारण महिला की मौत हुई है। उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.