फिरोजाबाद, अगस्त 11 -- Firozabad News: सदर तहसील में कई लेखपाल इधर से उधर कर दिए गए। तहसील की प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार को लेकर चार लेखपालों का तबादला कर दिया। तहसील प्रशासन ने पचवान पर तैनात लेखपाल सुमित तिवारी को राजस्व ग्राम राजा का रामपुर स्थानांतरित किया है। इसी तरह टूंडला तहसील से स्थानांतरित होकर आए आशीष श्रीवास्तव को पचवान का लेखपाल बनाया है।इसी क्रम में तहसील जसराना से स्थानांतरित होकर आए लेखपाल मनोज कुमार यादव को सेंगई का लेखपाल बनाया गया है। इसी तरह जसराना तहसील से आए ताराचंद को नारखी ताल्लुका का लेखपाल बनाया है। तहसीलदार सदर सुशील कुमार ने लेखपालों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...