Firozabad News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
फिरोजाबाद, अगस्त 16 -- Firozabad News: शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के नगला केवल निवासी 25 वर्षीय महेंद्र पाल सिंह पुत्र चुलाराम 28 मई को सत्यदेव कोल्ड के पास सड़क किनारे खड़ा था। उसी दौरान कार के रौंदने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। आगरा के एक निजी अस्पताल में उसका उपचार उच रहा था। जहां शुक्रवार रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लाए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। मृतक चार भाई और एक बहन में पांचवें नंबर का था। मृतक के भतीजे मनोज कुमार ने बताया कि कार एक किलोमीटर तक बाइक को घिसटते हुए ले गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.