Firozabad News: सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
फिरोजाबाद, अगस्त 3 -- Firozabad News: सिरसागंज थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक की रविवार रात आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव कुतकपुर शेरपुर निवासी 30 वर्षीय सचिन पुत्र गिर्राज सिंह दिल्ली किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। अधिकारियों ने दो माह पूर्व उसका तबादला आगरा स्थित शाखा में कर दिया था। वह 27 जुलाई की रात 9.30 बजे बाइक द्वारा शिकोहाबाद से अपने घर जा रहा था। उसी दौरान नगला राधे के निकट वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। वह बाइक से उछलकर दूर जा गिरा था। सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस उसे ट्रामा सेंटर लेकर आई थी। जानकारी होते ही परिजन भी पहुंच गए थे। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर अवस्था को द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.