फिरोजाबाद, अगस्त 16 -- Firozabad News: खैरगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम सड़क पर आवारा सांड के पटकने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गांव प्रतापपुर निवासी 80 वर्षीय राजबहादुर पुत्र हुलासीराम शुक्रवार देर शाम पैदल चौराहा से सामान खरीदने के लिए जा रहे थे। उसी दौरान चौराहा के निकट आवारा सांड घूम रहे थे। अचानक एक सांड ने उन्हें अपने सींग पर उठाकर सड़क पर पटक दिया। आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने सांड़ को भगाया, लेकिन तब तक राजबहादुर गंभीर रूपसे घायल हो गए थे। परिजन ट्रॉमा सेंटर लेकर आए। चिकित्सकों ने प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह अपने पीछे एक पुत्र और तीन पुत्रियों के साथ पत्नी फूलकुंवरी को रोता बिलखता हुआ छोड़ गया है। थान...