फिरोजाबाद, जुलाई 3 -- Firozabad News: कच्ची गलियों के निर्माण को लेकर शुक्रवार को नगर निगम में महिलाओं ने काफी देर तक हंगामा काटा। महिलाओं का कहना था कि निगम सुनवाई नहीं कर रहा है। सड़क का निर्माण नहीं हो रहा है। गुस्साई महिलाओं ने यहां तक कहा कि जब हम मर जाएंगे तब गलियों का निर्माण होगा। अधिकारियों के न मिलने पर महिलाओं ने कर्मचारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाईं। वार्ड संख्या 12 लक्ष्मीनगर की लगभग दर्जनभर महिलाएं नगर निगम पहुंची। महिलाओं ने मुख्य अभियंता कार्यालय पर अपना डेरा जमा लिया। महिलाओं का कहना था कि गली में निकलने में भी परेशानी होती है। सड़कें कच्ची पड़ी हुई है। महिलाओं का कहना था कि आज हम कभी जाएंगे जब इसका फैसला हो जाएगा। उनका कहना था कि वह कई बार नगर निगम के चक्कर काट चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। कार्यालय में ...