फिरोजाबाद, सितम्बर 22 -- Firozabad News: मंगलवार को फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल ने नगर निगम में धरना-प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी की। व्यापारियों की मुख्य मांग जर्जर सैलई-सांती मार्ग का निर्माण कराने को लेकर थी। जानकारी मिलने के बाद अपर नगर आयुक्त मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने ज्ञापन लेने के साथ मार्ग निर्माण को लेकर आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद धरना प्रदर्शन खत्म हो गया। धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए संगठन के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा कि वह पिछले लगभग एक वर्ष से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अभी तो यह हमारा शांतिपूर्ण धरना है यदि हमारी मांग नहीं मानी गई तो हम सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। व्यापारी नेता लगभग दो घंटे तक सड़क निर्माण के अलावा अन्य मांगों को लेक...