फिरोजाबाद, जुलाई 24 -- Firozabad News: शिकोहाबाद में मैनपुरी रोड पर पानी की टंकी के पास सफाई कर रही नगर पालिका की ठेके की महिला कर्मचारी को एक ट्रक ने रौंद दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। साथी कर्मचारियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ही मौत हो गई। सरोज (38) पत्नी रणवीर निवासी बोझिया शुकवार की शाम बबली, लाला देवी के साथ मैनपुरी रोड स्थित पानी की टंकी के पास सड़क के किनारे सफाई का कार्य कर रही थी। मैनपुरी चौराहा की ओर से आते हुए ट्रक ने महिला को रौंद दिया। ट्रक का पहिया महिला की कमर से गुजर गया। स्थानीय अस्पताल से महिला को प्राथमिक उपचार देकर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। परिजन मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे तभी रास्ते में ही मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...