फिरोजाबाद, अगस्त 13 -- Firozabad News: उत्तर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम सड़क किनारे मैनपुरी के युवक का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर आई। पुलिस ने परिजनों को जानकारी दे दी है। गुरुवार की शाम सात बजे झील की पुलिया के निकट राहगीरों और आसपास के दुकानदारों ने सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर मनोज पुत्र श्रीपाल निवासी मीरापुर जिला मैनपुरी के रूप में शिनाख्त कर ली। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: दिनेशपुर में शराब की दुकान के सामने मिला व्यक्ति का शव थाना प्रभारी रवि कुमार त्यागी ने बताया कि युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। परिजनों को जानकारी दे दी...