फिरोजाबाद, अगस्त 12 -- Firozabad News: थाना नसीरपुर पुलिस ने एक युवक को सट्टे की खाई बाई करते हुए नगला रामचंद्रन के पास से पकड़ लिया। उसकी तलाशी में 290 रुपए बरामद हुए। आरोपी ने अपना नाम विकास यादव पुत्र प्रदीप ठेकेदार निवासी नसीरपुर बताया। जबकि दूसरे युवक को कब्रिस्तान के पास से पकड़ लिया। उसकी तलाशी में 390 रुपए मिले। पकड़े गए आरोपी ने अपना जनमेद सिंह पुत्र लटूरी सिंह निवासी ग्राम नगला तुला थाना नसीरपुर बताया। पुलिस ने दोनों सट्टेबाजों का चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...