फिरोजाबाद, अक्टूबर 6 -- Firozabad News: उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर सीएचसी टूंडला पर संविदा कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन के साथ 10 लाख कैशलेस स्वास्थ्य बीमा, थानांतरण नीति, अनुकम्पा नियुक्ति एवं नियमित भर्तियों में 25 फीसद के कोटे की मांग संविदा कर्मी कर रहे हैं। इसके लिए संविदा कर्मियों ने चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। सोमवार को पहले दिन संविदा कर्मियों ने काली पट्टी बांध कार्य किया। आगामी दो दिन भी कर्मी काली पट्टी बांध कार्य करेंगे। संगठन जिलाध्यक्ष प्रसून प्रताप सिंह एवं जिला महामंत्री पवन चौधरी ने कहा कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने तक चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा。 यह भी पढ़ें- एनएचएम संविदा स्वास्थ्य क...