फिरोजाबाद, नवम्बर 14 -- Firozabad News: थाना फरिहा के एक गांव में एक बुजुर्ग को उसके ही बेटे एवं पुत्रवधू ने संपत्ति के लिए पीटा। रात में सोते वक्त ईंटों से प्रहार किए। इस मामले में बुजुर्ग ने बेटा-बहू सहित अपने सगे भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गणेशपुर निवासी सत्यप्रकाश सिंह का कहना है कि वह आठ नवंबर को अपने कमरे में लेटा हुआ था। इस दौरान बड़ा बेटा राहुल एवं उसकी पत्नी ललिता देवी कमरे में आए तथा गाली-गलौज करने लगे। हाथ में पकड़ी ईंट से सिर, चेहरे एवं छाती पर प्रहार किए तथा जमीन पर गिरा कर गला दबाकर मारने का प्रयास किया। बुजुर्ग ने किसी तरह से जान बचाई। बुजुर्ग का आरोप है कि उसका बेटा जमीन लेने की धमकी देता है तथा पीड़ित का सगा भाई भी इस लड़ाई में उसके बेटे का ही साथ देता है। सगे भाई संजय के साथ पुत्र एवं पुत्रवधू के खिलाफ मुकदमा दर्...