फिरोजाबाद, अगस्त 16 -- Firozabad News: लाइनपार थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की तबीयत बिगड़ गई। ससुरालीजन उसे ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जानकारी कर रही है। थाना रामगढ़ के ठारपूठा निवासी 24 वर्षीय शिल्पी पुत्री वीरेश की शादी चार साल पूर्व लाइनपार के नगला विष्णु निवासी वीनेश पुत्र सुखवीर के साथ हुई थी। उस पर एक पुत्र और एक पुत्री है। शनिवार की सुबह उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ गई। ननद भूरी ने उसकी मां अतरकली को फोन कर तबियत बिगड़ने के बारे में जानकारी दी। ससुर उसे ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। खबर मिलने पर मृतका की मां, भाभी कल्पना सहित अन...