फिरोजाबाद, सितम्बर 24 -- Firozabad News: जसराना के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए शिकोहाबाद के अस्पताल में लेकर आए जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव को अपने घर ले गए। शिवम गुप्ता पुत्र अनिल गुप्ता निवासी जसराना की संदिग्ध परिस्थितियों में तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए सयुक्त चिकित्सालय लेकर आए जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव को लेकर घर चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...