Firozabad News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, हत्या का आरोप
फिरोजाबाद, अगस्त 4 -- Firozabad News: जसराना थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ गई। ससुरालीजन उसे ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मायका पक्ष ने विषाक्त देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगला मचन निवासी 30 वर्षीय गीता देवी पत्नी अजय कुमार की शादी 10 साल पूर्व हुई थी। सोमवार दोपहर गीता देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ गई। जानकारी होने पर ससुरालीजन उसे मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। मृतका अपने पीछे दो पुत्री और एक पुत्र को रोते बिलखते हुए छोड़ गई है।सूचना मिलने पर गांव भादऊ निवासी मृतक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.