फिरोजाबाद, सितम्बर 29 -- Firozabad News: आदर्श खटीक समाज सेवा समिति द्वारा संत शिरोमणि दुर्बलनाथ महाराज की 165 वीं जयंती धूमधाम से मनाई। संगोष्ठी के बाद गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली। मुख्य अतिथि नगर विधायक मनीष असीजा ने संगोष्ठी का शुभारंभ करते हुए संत दुर्बलनाथ महाराज के जीवन, उनके विचारों एवं समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। विशिष्ट अतिथि शिव सिंह चक ने समाज के लोगों से आपसी एकता, भाईचारे एवं सामाजिक उत्थान के लिए मिल जुलकर कार्य करने का आह्वान किया। सुशील चक, गुड्डू मैनन, सुनील कुमार, सियाराम, संजय चक आदि ने भी उनके जीवन और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद नगर में संत शिरोमणि की शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम भरोशी लाल ने की। इस मौके पर अध्यक्ष सतीश चंद खटीक, मुख्य सचिव विनोद कुमार खटीक, उपाध्यक्ष...