Firozabad News: श्रावण मास का शुभारंभ, शिव मंदिरों में तैयारियां
फिरोजाबाद, जुलाई 31 -- Firozabad News: फिरोजाबाद, । गुरुवार से श्रावण मास शुरू हो गया है। श्रावण मास के पहले दिन शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मंदिर में पहुंच कर पूजा अर्चना की। शहर के शिवालयों के साथ में देहात के प्रमुख शिव मंदिरों में भी भक्तों ने पहुंच भगवान का जलाभिषेक किया। वहीं इसके साथ में कांवड़ यात्रा के लिए भी भक्तों ने तैयारी शुरू कर दी है। कई भक्त शनिवार एवं रविवार को कांवड़ लाने गंगा घाट के लिए रवाना होंगे। गुरुवार से श्रावण मास का शुभारंभ हो गया। श्रावण मास का विशेष महत्व माना जाता है। यह मास भगवान शिव का कहा जाता है तथा इस महीने भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना भक्तजनों द्वारा की जाती है। गुरुवार को सुबह से ही शिवालयों में भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। भक्तजनों ने मंदिर में पहुंच कर भगवान शिव की अराधना की तथा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.