फिरोजाबाद, अक्टूबर 20 -- Firozabad News: जैन तीर्थ भरतेश्वरपुरम नसिया में मंगलवार को 19वीं दीक्षा जयंती व पिच्छिका परिवर्तन समारोह श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ मनाया। समारोह में आचार्य श्री 108 इन्द्रनंदी महाराज सहित साधु-संतों एवं आर्यिका माताजी ने कार्यक्रम संपन्न कराया। गणिनी गुरुमां विशुद्धमति माता से दीक्षित आर्यिका विज्ञमति माता आर्यिका विजितमति माता एवं आर्यिका विकर्षमति माता की उपस्थिति में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया। समारोह के अंतर्गत प्रभात वंदना, जिनाभिषेक, शांतिधारा, चित्र अनावरण, दीप प्रज्ज्वलन, मंगलाचरण सहित विभिन्न धार्मिक क्रियाएं आयोजित की गईं। इसके साथ ही पद-प्रक्षालन, शास्त्र भेंट एवं वस्त्र भेंट कर साधु-संतों के प्रति श्रद्धा जताई। 19वें संयम दिवस पर विनयांजलि एवं कृतज्ञतांजलि अर्पित की गई। एटा, केकड़ी, सवाई माधोपुर, ग...