फिरोजाबाद, अक्टूबर 12 -- छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप Firozabad News: थाना क्षेत्र के माधोगंज में एक शिक्षिका ने मासूम बच्चे के पढ़ाई न करने पर उसके गाल पर थप्पड़ जड़ दिया जिससे बच्चे की नाक में चोट आई है। बच्चे के परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे ईएनटी डॉक्टर के पास रेफर कर दिया। उसके बाद परिजन बच्चे को लेकर थाने पहुंचे जहां स्कूल संचालक ने बच्चे के इलाज में खर्चे को लेकर वायदा किया है। शौर्य यादव (12) पुत्र प्रतीश कुमार निवासी ततारपुर थाना नसीरपुर नगर के माधोगंज स्थित स्कूल में कक्षा 6 का छात्र है। आरोप है कि वह पांच अक्तूबर को विद्यालय पढ़ने के लिए गया था। कक्षा में पढ़ाई को लेकर शिक्षिका पलक ने छात्र के गाल पर चांटा मार दिया, जिससे छात्र के कान में गंभीर चोट आई है। सोमवार को जब छात्र के कान में द...