Firozabad News: शिक्षक-महिला कर्मचारी में विवाद, स्कूल में पहुंची पुलिस
फिरोजाबाद, जुलाई 16 -- Firozabad News: शिकोहाबाद के नगला पोहपी में एक चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी का स्कूल के शिक्षक से विवाद हो गया। विवाद के दौरान जमकर गाली गलौज एवं मारपीट हुई। इससे स्कूल में अफरा-तफरी हो गई। महिला कर्मचारी की शिकायत पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष को पकड़कर थाने लेकर आई जहां बातचीत की बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। नगला पोहपी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यरत है। उसका विद्यालय के शिक्षक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। महिला कर्मचारी ने पुलिस को फोन किया तो सूचना पर पहुंची 112 डायल ने घटना के संबंध में जानकारी की।पुलिस ने दोनों पक्ष को सुना। उसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शिक्षक, कर्मचारी में विवाद हुआ था। दोनों पक्षों का थाने में आकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.