फिरोजाबाद, सितम्बर 1 -- Firozabad News: शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी में शिक्षक के घर पर किराएदार बनकर आए एक शातिर चोर ने रक्षा बंधन के दिन मकान मालिक के परिवार के रिश्तेदारी में जाने के बाद घर से 25 लाख से अधिक के आभूषण, नगदी लेकर भाग गया था। पुलिस ने 48 घंटे में ही खुलासा कर मुख्य आरोपी को असुआ रोड के पास से आभूषण, कैश और तमंचा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस ने सीसीटीवी, सर्विलांस की सहायता से चोर को दबोचने के लिए लगातार दबिश दी। पुलिस ने असुआ रोड के पास से चोर को दबोच लिया। यह भी पढ़ें- Haldwani News: राखी पर नोएडा गया था परिवार, घर से लाखों की चोरी पुलिस ने पकड़े चोर का नाम जमील अहमद उर्फ मोनू पुत्र अहमद हुसैन निवासी मकान नं 723 गली नं 1 सूर्य विहार पार्ट तृतीय, अगवानपुर अमर नगर, थान...