फिरोजाबाद, अगस्त 26 -- Firozabad News: बारावफात को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन सुबह से ही अलर्ट रहा। हाईवे से लेकर मिश्रित आबादी और जुलूस मार्ग पर जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात रहा। ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहा। जिससे आगरा, इटावा, मैनपुरी की ओर जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बुधवार को बारावफात पर निकलने वाले जुलूस को लेकर सुबह पांच बजे से ही पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। हाईवे पर आसफाबाद चौराहा, बीपीएल ग्राउंड चौराहा, नगला बरी चौराहा, जाटवपुरी चौराहा और सुभाष तिराहा पर महिला एवं पुरुष पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभाले हुए थे। यह भी पढ़ें- Auraiya News: सौहार्द के साथ निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी, ड्रोन से निगरानी यह भी पढ़ें- Maharajganj News: बारावफात पर निकला जुलूस, शहर म...