फिरोजाबाद, सितम्बर 2 -- Firozabad News: फिरोजाबाद। सुहागनगरी में चार सितंबर को जन्माष्टमी की धूम रहेगी। शहर में योगीराज भगवान श्रीकृष्ण श्री भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा को लेकर भगवान श्रीकृष्ण जन्म जयंती महोत्सव समिति के द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शोभायात्रा में भगवान की जीवन लीला पर आधारित लगभग दो दर्जन झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। बुधवार को वार्ता के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी। पदाधिकारियों ने बताया कि यह यात्रा लगभग 32 वर्ष से लगातार निकाली जा रही है। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा शुक्रवार को श्रीराधाकृष्ण मंदिर से शुरू होकर घंटाघर चौराहा, सेंट्रल चौराहा होते हुए जलेसर रोड, जलेसर चौराहा होते हुए रात्रि लगभग 12 बजे गोपाल आश्रम पहुंचकर संपन्न होगी। यह भी पढ़ें- Moradabad News: छह...