Firozabad News: शराबी जीजा ने साले को दांतों से काटा, गिरफ्तार
फिरोजाबाद, नवम्बर 4 -- Firozabad News: दक्षिण थाना क्षेत्र में सोमवार रात शराबी जीजा ने अपने साले के कान के निचले हिस्से को दांतों से काटकर अलग कर दिया। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए भिजवाया और आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। हिमांयूपुर क्षेत्र में रहने वाला आरोपी जयप्रकाश अपनी पत्नी पूजा के साथ ससुराल में रह रहा था। सोमवार रात 12 बजे वह नशे की हालत में घर पर हंगामा करते हुए पत्नी पूजा के साथ मारपीट कर रहा था। चीख-पुकार सुनकर पूजा का भाई सोनू बीच-बचाव करने के लिए आया। उसने विरोध किया तो जीजा-जीजा और साले के बीच तीखी नोकझोंक और हाथापाई शुरू हो गई। जयप्रकाश ने साले सोनू पर हमला बोल दिया और उसका कान के निचले हिस्से को दांतों से काटकर अलग कर दिया। लहूलुहान होकर सोनू दर्द से कराह उठा। लहूलुहान हालत में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.