फिरोजाबाद, जुलाई 12 -- Firozabad News: सुहाग नगरी में जैन धर्म के वैज्ञानिक संत आचार्य निर्भय सागर का रविवार को जयकारों के साथ मंगल प्रवेश हुआ। नगर में मुनि संघ की भक्ति भाव से अगवानी की गई। मुनि संघ के मंगल प्रवेश में जैन समाज के श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। यात्रा मार्ग आचार्य श्री के जयकारों से गूंजता रहा। आचार्य निर्भय सागर का विहार राजा के ताल से रविवार सुबह सैकड़ों भक्तों के साथ प्रारंभ हुआ। मुनि संघ राजा का ताल से, भाऊ का नगला होते हुए सीएल जैन कॉलेज पहुंचा। जहां पर उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री की उत्साह के साथ अगवानी की। इसके बाद मुनि श्री ढ़ोल नगाड़े, बैंड बाजों के साथ जुलूस के रूप में महावीर जिनालय पहुंचे। आचार्यश्री के नगर आगमन से पूरा जैन समाज भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। जैन मुनि के दर्शन और स्वागत ...