फिरोजाबाद, अक्टूबर 3 -- Firozabad News: शहर के प्रमुख मार्गो को अतिक्रमणमुक्त बनाने को लेकर अभियान लगातार जारी है। नगर आयुक्त के निर्देश पर शनिवार को यह अभियान करबला चौराहे से लेकर हिमायूंपुर चौराहे तक चलाया गया। कई स्थानों पर नगर निगम की टीम को विरोध का सामना भी करना पड़ा। अतिक्रमण के दौरान नगर निगम की टीम ने सड़क पर रखे सामान को जब्त करते हुए नगर निगम कार्यालय में जमा करा दिया। नगर निगम की टीम कर निर्धारण अधिकारी भोलानाथ के नेतृत्व में करबला चौराहे पहुंची। अतिक्रमण विरोधी अभियान चलते देखकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कार्यवाही से बचने के लिए कुछ दुकानदारों ने अपने सामान को हटाना शुरू कर दिया। अभियान के दौरान नगर निगम की टीम को कई बार दुकानदारों के विरोध का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी कार्रवाई जारी रही। हिमायूंपुर चौराहे तक मार्ग...