फिरोजाबाद, अक्टूबर 30 -- Firozabad News: पहाड़ीपुर भोड़ेला में सड़क पर आरसीसी करवाने की मांग को लेकर क्षेत्रीयजनों ने विधायक टूंडला प्रेमपाल सिंह धनगर को ज्ञापन सौंपा तथा जल्द से जल्द मार्ग बनवाने की मांग की। प्रेमपाल सिंह पुत्र चेतराम निवासी ग्राम सदाकावास ग्राम सभा पहाडीपुर भौडेला तहसील टूंडला ने विधायक टूंडला को समस्याओं को लेकर शिकायती पत्र सौंपते हुए कहा कि घर के आगे दो गट्टा का चकरोड परिक्रमा मार्ग सोहन लाल के मकान से लेकर श्यामवीर सिंह के मकान तक लंबाई करीब 50 मीटर दूरी है। मकान से गंदे पानी के निकासी का कोई साधन नहीं है। पानी चकरोड पर भर जाता है, जिससे आने-जाने का रास्ता बिल्कुल बंद हो जाता है। इस पानी के खेतों में भर जाने के कारण किसानों से आए दिन झगड़ा फसाद होता रहता है। फरवरी में बेटी की शादी है तथा घर के सामने हर वक्त जलभराव रहता...