फिरोजाबाद, जुलाई 25 -- Firozabad News: विद्युत लाइन के फाल्ट ने गुल कर दी ग्रामीण क्षेत्रों की बत्ती फिरोजाबाद। विद्युत लाइन के फॉल्ट ने ग्रामीण इलाके की बत्ती गुल कर दी। शुक्रवार को लालऊ विद्युत सब स्टेशन से जुड़े दर्जन भर गांव अंधकार में डूबे रहे। बिजली चले जाने ग्रामीणों को गर्मी में अनेक तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ गया।

बिजली की सप्लाई ठप बताते चलें कि शुक्रवार रात को करीब 8 बजे विद्युत सब स्टेशन लालऊ की 11000 केवीए की विद्युत लाइन डैमेज हो गई। इसके अलावा दूसरी लाइन का भी तार टूट गया। इसी के चलते दर्जन भर गांव की बिजली गायब हो गई। इसी के साथ राजा का ताल, अली नगर कैंजरा, नगला जोनपाई, जरौली खुर्द, जलोपुरा, ढोलपुरा सहित दर्जन भर गांव अंधकार में डूब गए। इधर बिजली गायब रहने पर तमाम लोग रात को गर्मी से परेशान होते रहे। घरों में महिला...