Firozabad News: विद्युत टीम पर हमला कर आरोपी फरार
फिरोजाबाद, जुलाई 15 -- Firozabad News: विद्युत उपकेंद्र दबरई के अंतर्गत गांव रसीदपुर कनैटा में बकाया होने पर कनेक्शन काटने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान ही उपभोक्ता ने अपने परिवार के साथ विद्युत टीम पर अचानक हमला बोल दिया। हमलावरों ने लाइनमैन के अलावा कई अन्य विद्युत कर्मचारियों के साथ हाथापाई कर डाली। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन उससे पहले ही हमलावर फरार हो गए। इस संबंध में विद्युतकर्मियों ने घटना की थाना मटसेना में तहरीर दी है। मामला मंगलवार की सुबह का है। विद्युत उपकेंद्र दबरई के अंतर्गत विद्युत विभाग की टीम बकाया धनराशि वसूलने के लिए गांव रसीदपुर कनैटा पहुंची। एक उपभोक्ता जिस पर 34 हजार 200 रुपए बिल के रूप में बकाया थे उससे धनराशि जमा करने को कहा। मना करने पर जैसे ही कनेक्शन काटने का प्रयास किया तो उपभोक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.