फिरोजाबाद, सितम्बर 27 -- Firozabad News: थाना उत्तर पुलिस ने लगभग छह दिन पूर्व विद्युतकर्मियों के साथ ग्रामीणों द्वारा की गई मारपीट को लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के नगला पानसहाय में विद्युत पोल खड़े करने के दौरान कुछ लोगों द्वारा अचानक हमला करते हुए दो लाइनमैन को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना की रिपोर्ट को लेकर यूपीएसआईडीसी विद्युत केंद्र के अवर अभियंता ने थाने में नामजद तहरीर दी थी। थाना उत्तर प्रभारी निरीक्षक रवि त्यागी ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट के अनुसार पुलिस द्वारा अगली कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यह भी पढ़ें- Sambhal News: जेई की तहरीर के बाद नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...