फिरोजाबाद, सितम्बर 6 -- Firozabad News: फिरोजाबाद, सिरसागंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात अपने ननदोई के यहां से घर वापस जा रही ऑटो सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां से सभी को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। जिला मैनपुरी के थाना बरनाहाल के गांव इच्छापुर निवासी 55 वर्षीय जानकी पत्नी रामेश्वर दयाल शुक्रवार को मटसेना थाना क्षेत्र के गांव ऊंधनी निवासी अपने ननदोई गंगा सिंह के घर आई थी। उसके साथ देवर रघुवीर सिंह, देवरानी रेखा, काजल पत्नी होशियार सिंह, भारती पत्नी सियाराम और मोहिनी पुत्री रघुवीर सिंह भी थे। देर शाम सभी लोग ऑटो से घर वापस लौट रहे थ...