फिरोजाबाद, अक्टूबर 9 -- Firozabad News: अपनी मांगों को लेकर पिछले दिनों धरना-प्रदर्शन कर चरणबद्ध आंदोलन चला रहे लेखपालों ने आंदोलन तेज कर दिया है। प्रदेश के आह्वान पर लेखपालों ने गुरुवार सुबह 10 बजे से विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप से लेफ्ट होना शुरू कर दिया। ग्रुप छोड़ने के साथ में ऐलान कर दिया कि आंदोलन के तहत अब वह विभागीय आदेशों को ही नहीं लेंगे। इसके साथ में आज से ऑनलाइन कार्य का भी बहिष्कार शुरू कर दिया है। जिले में 180 लेखपालों ने विभागीय ग्रुप को छोड़ दिया है। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय आह्वान पर लेखपालों का आंदोलन चल रहा है। लंबे वक्त से लेखपाल अपनी मांगों को लेकर हुंकार भर रहे हैं, इसके बाद भी सरकार से केवल आश्वासन ही मिल रहा है। सदर तहसील में कार्यवाहक अध्यक्ष रुस्तमपाल सिंह एवं मंत्री आशीष पाराशर के नेतृत्व में सुबह 10 बजे ...