फिरोजाबाद, जुलाई 7 -- Firozabad News: शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव माड़ई में एक किशोर गायब हो गया। राजेश पुत्र रामसनेही लाल निवासी माड़ई का बेटा ध्रुव (15) बिना बताए घर से कहीं चला गया। जब किशोर के पिता ने किशोर को घर में नहीं देखा तो उसकी तलाश की। किशोर को सभी संभावित स्थान पर तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पिता ने पुलिस से किशोर को खोजने की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...