Firozabad News: लाखों रुपये की ठगी करने वाले चार शातिर गिरफ्तार
फिरोजाबाद, जुलाई 10 -- Firozabad News: दक्षिण थाना पुलिस ने लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले चार ठगों को गिरफ्तार कर लिया। वह फर्जी खाते खुलवा उनमें साइबर ठगी का पैसा ट्रांसफर करवाते थे। सीओ सिटी संतोष कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दक्षिण थाना पुलिस को सूचना मिली कि करबला में चार ठग खड़े हुए हैं। उनके द्वारा विभिन्न बैंकों में फर्जी खाते खुलवाकर साइबर ठगी का पैसा ट्रांसफर कराया जाता है। पुलिस ने घेराबंदी की उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने अपने नाम संजय सिंह सुमन पुत्र वीर सिंह सुमन निवासी करबला गली नंबर 10, हेमंत कुमार पुत्र धर्मेंद्र कुमार निवासी गली नंबर 10 पीपल मंडी करबला, सूरज राठौर पुत्र बीरी सिंह निवासी गली नंबर पांच करबला और हामिद पुत्र नौशाद निवासी गली नंबर 19 कश्मीरी गेट थाना रामगढ़ बताया। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.