फिरोजाबाद, अक्टूबर 3 -- Firozabad News: सुहागनगरी में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के कार्य पर कभी भी संकट मंडरा सकता है। इसका मुख्य कारण कंपनी की आर्थिक स्थिति गड़बड़ाना बताया जा रहा है। पिछले कई महीनों से कंपनी आर्थिक समस्या से जूझ रही है। वहीं नगर निगम द्वारा भी कंपनी को अपेक्षा के अनुरूप भुगतान नहीं किया जा रहा। तीन दिन पूर्व इस संदर्भ में योजना को संचालित करने वाली लायंस सर्विसेज कंपनी के सहायक मैनेजर द्वारा भी नगर आयुक्त को समस्या से अवगत कराया लेकिन अभी तक इसका कोई समाधान नहीं निकला। सहायक मैनेजर सिकंदर चौधरी ने बताया कि कंपनी इस समय आर्थिक समस्या से जूझ रही है। नगर आयुक्त प्रशांत नागर भी स्पष्ट रूप से कोई जवाब नहीं दे रहे इसको लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि भुगतान होने के कारण कंपनी शहर में कूड़ा कलेक्शन के कार्य को...