Firozabad News: रोडवेज बस से लौट रहे युवक पर यात्रियों का हमला
फिरोजाबाद, जुलाई 7 -- Firozabad News: शिकोहाबाद में आगरा से रोडवेज बस से अपने गांव लौट रहे एक युवक पर बस में यात्रा करने वाले तीन आरोपियों ने मैनपुरी चौराहा के पास लोहे की रॉड मारकर लहूलुहान कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक ने मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रजीत यादव पुत्र सुरेश चंद्र निवासी ग्राम उनासी थाना मेरापुर जिला फर्रुखाबाद 2 जुलाई को आगरा से बस में बैठकर मैनपुरी जा रहा था। यात्रा के दौरान रविकांत पुत्र बलवीर सिंह, संतोष निवासी ग्राम अण्डनी, लाला यादव निवासी कराहा ने मैनपुरी चौराहा पर आकर अचानक से उस पर हमला कर दिया। तीनों आरोपियों ने युवक की पीठ पर लोहे की रॉड मार दी। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.