Firozabad News: रोडवेज की टिकट 78 रुपये, डग्गेमार वाहनों ने वसूले 100 रुपये
फिरोजाबाद, अगस्त 28 -- Firozabad News: रोडवेज बसों में भीड़ एवं घंटों इंतजार के चलते सवारियों को होने वाली परेशानी का फायदा डग्गेमार वाहनों ने जमकर उठाया। आगरा रामबाग चौराहा से फिरोजाबाद तक दौड़ने वाले डग्गेमार वाहनों ने रोडवेज से भी ज्यादा किराया वसूला। हर सवारी से डग्गेमार वाहन चालकों ने 100-100 रुपये वसूले। रक्षाबंधन पर सरकार ने महिलाओं को फ्री बस यात्रा का तोहफा तो दिया, लेकिन सवारियों की संख्या को देखते हुए रोडवेज इंतजाम नहीं कर सका। नतीजा साफ रहा कि लोगों को आम दिनों की तुलना में ज्यादा किराया अदा करना पड़ा तथा इस मनमानी पर किसी का ध्यान भी नहीं गया। यातायात पुलिस सवारियों की भीड़ के चलते यातायात व्यवस्था को दुरस्त करने में जुटी थी। इसका फायदा डग्गेमार वाहनों ने जमकर उठाया। फिरोजाबाद से आगरा जाने वाली मैक्स आमतौर पर 30 रुपये एवं वैन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.