फिरोजाबाद, अगस्त 18 -- Firozabad News: लाइनपार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह न्यू आबादी कब्रिस्तान के पास रेलवे लाइन किनारे एक 40 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी रमित कुमार आर्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला चलती ट्रेन से गिरने का लग रहा है, शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...