फिरोजाबाद, जुलाई 29 -- Firozabad News: शिकोहाबाद के नगला प्रभु स्थित अपनी बुआ के घर आये युवक पर आधा दर्जन लोगों ने हमला कर दिया। युवक को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। युवक ने थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। नितिन पुत्र राजेश कुमार निवासी कुंवरपुर थाना रिजोर एटा 26 जुलाई की शाम अपनी बुआ के घर नगला प्रभू आया था। मामूली बात को लेकर अरुण पुत्र बबलू, बंटू पुत्र नेता जी, विमल पुत्र मंशाराम, रजत पुत्र ओमवीर, अंशुल पुत्र खन्ना, मुन्नालाल ने अचानक से उसके साथ गाली गलौज कर लाठी डंडे से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे जमीन पर गिरा गिराकर बेरहमी से मारा। युवक के सिर फट गया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक का शोर सुनकर ग्रामीणों ने किसी तरह से उसे बचाया। युवक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...