Firozabad News: रास्ते में दलदल होने धरना और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
फिरोजाबाद, अगस्त 13 -- Firozabad News: वार्ड संख्या एक सैलई के मोहल्ला रविदासनगर में गलियों एवं नाली के निर्माण को लेकर क्षेत्रीय निवासियों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। सभी लोग जीएलसीएल स्कूल के समीप टेंट लगाते हुए धरना प्रदर्शन पर बैठे। नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए क्षेत्रीय निवासियों ने कहा कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वह भूख हड़ताल शुरू करेंगे। धरना प्रदर्शन में क्षेत्रीय निवासियों ने बताया कि राकेश पानी वाले की गली की हालत बेहद खराब है। लगभग 8-10 साल से हम लोग समस्या से जूझ रहे हैं लेकिन अभी तक अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। दलदल को लेकर धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भूप सिंह ने बताया कि नालियां न होने के कारण हर समय जलभराव की स्थिति बनी रहती है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं एवं स्कूली बच्चों को होती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.