फिरोजाबाद, अगस्त 27 -- Firozabad News: खैरगढ़ में रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व अपने घर से खेलते हुए बाहर निकल कर रास्ता भटकते हुए थाना खैरगढ़ के समीप पहुंचे बालक को थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत काफी मशक्कत कर परिजनों के सुपुर्द किया। मानव पुत्र अशोक कुमार निवासी करवाना थाना ताजगंज जिला आगरा हाल निवासी नगला हिम्मत दोपहर में अपने घर से बच्चों के साथ खेलते हुए बाहर निकल आया था। भीड़-भाड़ में रास्ता भटक गया। रोते हुए बालक को देख कर थाना पुलिस ने मशक्कत करते हुए पहचान कराकर परिजनों को सौंप दिया। बालक के मिलने पर परिवार में हंसी का माहौल हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...