फिरोजाबाद, अक्टूबर 24 -- Firozabad News: राम बरात के दिन मंडी में युवक को खींचकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने घायल की मां की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साधना पत्नी राजेश कुमार निवासी नगला कुंवर प्रसाद एटा रोड ने शिकायती पत्र देते हुए कहा कि उनका बेटा पूरे परिवार के साथ 12 अक्तूबर को राम बरात देखने गया था। प्यास लगने पर वह पानी लेने के लिए गया। इसी दौरान आधा दर्जन युवक निखिल, कृष्णा, सुमित, अमित, गौरी शंकर के लड़के आए और उसकी आंखें बंद कर उसे जबरन मंडी में खींच ले गए। सभी ने उसके साथ बेल्ट, लात-घूसें से जमकर मारपीट की। जिससे उसके सिर, हाथ पर चोट आई है। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...