फिरोजाबाद, सितम्बर 22 -- Firozabad News: टूंडला में रामलीला आयोजन के स्थल को लेकर मंगलवार को प्रशासन और रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के बीच सहमति नहीं बन सकी। तहसील प्रशासन ने ठा. बीरी सिंह इंटर कॉलेज के पार्किंग स्थल पर रामलीला कराने का सुझाव दिया है जबकि कमेटी स्टेशन रोड स्थित मैदान पर आयोजन कराने की मांग पर अड़ी रही। मंगलवार शाम एडीएम कल्पना जायसवाल और एसडीएम दिव्या सिंह ने इंटर कॉलेज परिसर का निरीक्षण कर दोनों पक्षों से वार्ता की। प्रशासन का कहना है कि पार्किंग स्थल पर आयोजन कराया जा सकता है। वहीं कमेटी अध्यक्ष रघु धाकरे ने कहा कि स्टेशन रोड स्थित मैदान लोगों के लिए सुविधाजनक है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: रामलीला समिति के अध्यक्ष बने बृजेश पांडेय पुराने स्थान के अलावा किसी अन्य जगह रामलीला कराने पर कमेटी सहमत नहीं है। एसडीएम ने बत...