फिरोजाबाद, जुलाई 28 -- Firozabad News: शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के नगला घाक में एक युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। नाम सिंह पुत्र नबाब सिंह निवासी नगला घाक ने पारिवारिक कारणों से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन युवक को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि युवक को सांप ने काटा है या कोई विषाक्त पदार्थ खाया है। वह अचेत मिला तो अस्पताल लेकर आए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...