फिरोजाबाद, अक्टूबर 8 -- Firozabad News: थाना उत्तर क्षेत्र में एक युवक को बुरी तरह दबंगों ने बैल्टों से पीटा। उसके शरीर पर बैल्टों के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। थाना उत्तर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया तो बुधवार को युवक एसएसपी के पास पहुंचा। दबंग उसको जान से मारने की लगातार धमकियां दे रहे हैं। एसएसपी के आदेश पर पुलिस जांच कर रही है। अमन सिंह (22) पुत्र गजेंद्र सिंह निवासी सुदामा नगर थाना उत्तर योगनिद्रा नशा मुक्ति केंद्र भरत नगर जलेसर रोड पर काम करता है। वह बाल कटिंग कराकर लौट रहा था। उसकी शादी वाले उसे देखने के लिए आ रहे थे। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: अपहरण और बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए दी तहरीर जैसे ही वह झील की पुलिया के पास लक्ष्मी स्वीट हाउस के सामने पहुंचा वैसे ही स्वीट हाउस के मालिक सुनील कुमार, साहिल पुत्र सुनी...